वित्तमंत्री पियूष गोयल के द्वारा बजट 2019 में किसानों के हित के लिए एक स्किम पारित की गई है। जिसको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi) का नाम दिया गया है। तो आज हम अपनी इस पोस्ट के अंदर आपको यह बताएंगे कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना क्या है व इसका आप किस प्रकार लाभ उठा सकते हैं (PM Kisaan Samman Nidhi in Hindi)? भारत की केंद्र सरकार ने अपने अंतिम बजट में प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना की शुरुआत की है। सरकार ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत छोटे और सीमांत किसानों को एक निश्चित आय सहायता प्रदान करने के लिए पारित किया गया है। इस योजना के तहत वह किसान परिवार जिनके पास 2 हेक्टेयर तक खेती की जमीन है उनको ₹6000 प्रति वर्ष कि दर से एक प्रत्यक्ष आय के रूप में सहायता प्रदान की जाएगी। यह सहायता ₹2000 की समान 3 किस्तों में किसानों के बैंक खाते में सीधा भेज दिया जाएगा। इस कार्यक्रम का आर्थिक भार केंद्रीय सरकार के ऊपर होगा तथा इस कार्यक्रम में लगभग 12 करोड छोटे और सीमांत किसान परिवारों को लाभ प्राप्त कराने की उम्मीद है। यह कार्यक्रम 1 दिसंबर 2018 से लागू किया जाएगा और 31 मार्च 2019 तक के पहले किश्त का इस वर्ष के दौरान भुगतान किया जायेगा।
इस योजना की आर्थिक मामलों के सचिव सचिन सुभाष चंद्र गर्ग ने इस बजट के बाद यह जानकारी दी कि किसानों को न्यूनतम आय समर्थन इस महीने से मिलना शुरू हो जाएगा क्योंकि किसानों के आंकड़े पहले ही तैयार कर लिए गए हैं वित्त मंत्री पियूष गोयल ने शुक्रवार को बजट भाषण में इस योजना की घोषणा की थी। इस योजना के तहत 12 करोड़ किसानों को धनराशि देने के लिए 20,000 करोड रुपए का प्रावधान किया गया है।
Table of Contents
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (PM Kisaan Samman Nidhi Online Registration) जल्द ही शुरू हो जाएंगे। इस स्कीम के अंतर्गत आने वाले किसानों की जानकारी राज्य सरकारें http://pmkisan.nic.in/ पोर्टल पर डालेंगी जिससे आप इस योजना का लाभ उठाने के लिए अपने घर बैठे ही आवेदन कर सकते हैं (How to apply for Kisaan Samman Nidhi Yojna in Hindi)। जैसे ही सरकार द्वारा आवेदन सम्बन्धी और कोई जानकारी प्रकाशित की जाती है हम उसे यहाँ उसे यहाँ अपडेट कर देंगे। फॉलो करते रहिए Rajma.org।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभ
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से किसान भाइयों को निम्न लाभ मिलेंगे:
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 2 हेक्टेयर तक की जमीन वाले किसान को हर साल ₹6000 की धनराशि प्राप्त कराई जाएगी।
- राशि किसानों के बैंक खाते में तीन किस्तों में दी जाएगी।
- इसका फायदा हमारे देश के 12 करोड किसानों को मिलेगा।
- यह योजना 1 दिसंबर 2018 से पूरे देश में लागू कर दी जाएगी।
- किसान सम्मान निधि योजना के लिए 75,000 करोड़ रुपए का आवंटन किया जाएगा।
- इस योजना मैं 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य है।
- पहली किस्त मार्च महीने की 31 तारीख तक किसानों के खाते में डाल दी जाएगी।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जिलेवार सूचि 2019
आप यहाँ से किसान सम्मान निधि के तहत लाभार्थियों (PM Kisan samman nidhi beneficiary list) की जिलों के हिसाब से लिस्ट निकाल सकते हैं।
S.No | State Name | village Area | Urban Area |
1 | Andaman And Nicobar Islands PM Kisan New List | Click Here | Click Here |
2 | Andhra Pradesh PM Kisan New List | Click Here | Click Here |
3 | Arunachal Pradesh PM Kisan New List | Click Here | Click Here |
4 | Assam PM Kisan New List | Click Here | Click Here |
5 | Bihar PM Kisan New List | Click Here | Click Here |
6 | Chandigarh Kisan New List | Click Here | Click Here |
7 | Chhattisgarh PM Kisan List | Click Here | Click Here |
8 | Dadra And Nagar Haveli Beneficiary list | Click Here | Click Here |
9 | Daman And Diu Beneficiary list | Click Here | Click Here |
10 | Delhi PM Kisan Samman Nidhi Yojana List | Click Here | Click Here |
11 | Goa PM Kisan New List | Click Here | Click Here |
12 | Gujarat Beneficiary list | Click Here | Click Here |
13 | Haryana PM Kisan New List | Click Here | Click Here |
14 | Himachal Pradesh Beneficiary list | Click Here | Click Here |
15 | Jammu And Kashmir | Click Here | Click Here |
16 | Jharkhand PM Kisan New List | Click Here | Click Here |
17 | Karnataka Beneficiary list | Click Here | Click Here |
18 | Kerala PM Kisan New List | Click Here | Click Here |
19 | Lakshadweep Beneficiary list | Click Here | Click Here |
20 | Madhya Pradesh PM Kisan New List | Click Here | Click Here |
21 | Maharashtra Beneficiary list | Click Here | Click Here |
22 | Manipur PM Kisan New List | Click Here | Click Here |
23 | Meghalaya Beneficiary list | Click Here | Click Here |
24 | Mizoram PM Kisan New List | Click Here | Click Here |
25 | Nagaland Beneficiary list | Click Here | Click Here |
26 | Odisha PM Kisan New List | Click Here | Click Here |
27 | Puducherry Beneficiary list | Click Here | Click Here |
28 | Punjab PM Kisan New List | Click Here | Click Here |
29 | Rajasthan PM Kisan yojana | Click Here | Click Here |
30 | Sikkim Beneficiary list | Click Here | Click Here |
31 | Tamil Nadu PM Kisan New List | Click Here | Click Here |
32 | Telangana PM Kisan New List | Click Here | Click Here |
33 | Tripura PM Kisan yojana | Click Here | Click Here |
34 | Uttar Pradesh PM Kisan New List | Click Here | Click Here |
35 | Uttarakhand PM Kisan yojana | Click Here | Click Here |
36 | West Bengal Kisan yojana List | Click Here | Click Here |
प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के अंतर्गत अयोग्य व्यक्ति
जो लोग निम्नलिखित केटेगरी में आते हैं वह इस योजना के लिए योग्य नहीं हैं:
- जो भी किसान केंद्र या राज्य सरकार मैं किसी भी मंत्री के रूप में कार्यरत हैं वह इस योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं।
- जो भी किसान कर(tax) भरते हैं वह इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं।
- डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट और आर्किटेक्ट जैसे बड़े पद के अधिकारी भी इस योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं।
- जो भी लोग 10 हजार रुपए से ज्यादा पेंशन के रूप में पाते हैं उन्हें भी इस योजना के लाभ से वंचित रखा जाएगा।
- जो भी किसान किसी भी तरह का सरकारी नौकरी में कार्यरत है उन्हें भी इस योजना से वंचित रखा जाएगा।
किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए उपयुक्त कागजात
इस योजना का लाभ उठाने के लिए किन किन कागजात की जरुरत होगी अभी तक इसकी पूरी जानकारी हमें नहीं मिल पाई है पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए अप्लाई करने के लिए आधार कार्ड व बैंक खाता होना आवश्यक है । इसके अलावा जैसे ही कोई सूचना सरकार द्वारा जारी की जाती है तो हम उसको यहाँ अपडेट कर देंगे। और अधिक जानकारी के लिए आप यह प्रेस रिलीज़ पढ़ सकते हैं।
इसके अलावा अगर आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसी और भी प्रकार की जानकारी चाहिए तो आप हमसे हमारे कमेंट बॉक्स में आकर पूछ सकते हैं।