भारतीय रेल का इतिहास लगभग 166 वर्ष पुराना है। भारतीय रेल के लिए ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कम्पनी द्वारा सन् 1832 में पहला प्रस्ताव लाया गया था। भारतवर्ष में सन् 1853 को वह ऐतिहासिक दिन भी आया जब मात्र 34 किलोमीटर के लिए पहली बार भारतीय रेल ने मुंबई से थाणे तक की दूरी तय की थी। वर्तमान समय की बात करें तो भारतीय रेल (IR) एशिया का दूसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है, तथा यह एक सरकारी स्वामित्व की दृष्टि से विश्व का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। भारत सरकार के रेल मंत्रालय द्वारा इस सम्पूर्ण रेल नेटवर्क का संचालन किया जाता है। यहाँ जानने वाली महत्वपूर्ण बात यह है कि भारतीय रेल विश्व का आठवाँ सबसे बड़ा कामदाता भी है, जिसके पास 14 लाख से अधिक कर्मचारियों की कार्यसेना है। (as of January 2020)
भारतीय रेल के कार्यों को मुख्य रूप से दो भागों में विभाजित किया गया है। प्रथम भाग भाड़ा/माल वाहन रेल गाड़ियां; जिनके द्वारा भारतीय रेल सभी प्रकार के खाद्य सामग्री, तेल, कोयला, खनिज पदार्थ इत्यादि एक राज्य से दूसरे राज्य तक पहुंचाने का कार्य करती है। दूसरा भाग मुख्य रूप से यात्रियों के लिए बनाया गया है, हम यदि देश के विकास में भारतीय रेल के योगदान को समझे तो हमें ज्ञात होगा कि देश के औद्योगिक विकास व कृषि क्षेत्र में जो तेज़ी से उच्च स्तरीय बदलाव आए है, उसके लिए भारतीय रेल प्रशंसा की पात्रता रखती है।
रेलवे में भर्ती होने के लिए चयन प्रक्रिया – Selection Process
- भारतीय रेल के लिए चयन प्रक्रिया; भारतीय रेलवे बोर्ड द्वारा रेलवे मंत्रालय (भारत सरकार) के दिशा निर्देशों के अनुसार होती है। जिसमें अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), पूर्व सैनिक आदि के लिए नौकरियों का आरक्षण शामिल होता है।
- भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा पात्र उम्मीदवारों से आवेदन मांगने हेतु indianrailways.gov.in व स्थानीय मुख्य रोज़गार समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित किया जाता है।
- रोज़गार की सूचना के आधार पर योग्य उम्मीदवारों को आवेदन करने हेतु निर्धारित समय सीमा दी जाती है। निर्धारित समय सीमा में प्राप्त आवेदन पत्रों की अधिसूचना में प्रकाशित मानदंडों के आधार पर जाँच की जाती है। आज के समय में आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से होती है।
- लिखित / ऑनलाइन परीक्षा के आयोजन की समय सारणी स्थानीय रोज़गार समाचार पत्रों एवं आपके ई-मेल पर प्राप्त हो जाती है।
- इसके पश्चात निर्धारित की हुई तारीख़ को रेलवे भर्ती बोर्ड पूर्व नियोजित परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन कराता है।
- लिखित / ऑनलाइन परीक्षा में सफल घोषित किए गये उम्मीदवारों को अभिक्षमता परीक्षा (Aptitude Test) / टंकण परीक्षा / सत्यापन (Verification) / इत्यादि के लिए बुलाया जाता है|
- अंतिम पेनल आवश्यकता एवं मेरिट के आधार पर तैयार किया जाता है | एवं सफल उम्मीदवारों को उनको रेलवे-जोन की जानकारी के साथ सूचना पत्र/ई-मेल भेजा जाता है।
भारतीय रेलवे में भर्ती होने के लिए पात्रता – Eligibility
- सर्वप्रथम आवेदक का आवेदन करने के लिए भारतीय नागरिक होना आवश्यक है।
- अथवा वह नेपाल/भूटान का मूल-निवासी हो या तिब्बती शरणार्थी, जो भारत में 1 जनवरी 1962 से पहले स्थायी रूप से रहने की मंशा से आया हो।
- भारतीय मूल के वह व्यक्ति जो पाकिस्तान, बर्मा, श्रीलंका, केन्या, युगांडा, तनजानिया, मालवी, जाईरे, ईथोपिया व वियतनाम से आकर भारत में स्थायी रूप से रह रहे हों।
- आवेदक की आयु सीमा 18 वर्ष से 33 वर्ष (आरक्षित वर्ग को छोड़कर) तय की गई है।
- किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से पद के अनुसार 10वीं/ 12वीं/ ग्रेजुएशन/ पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होना आवश्यक है।
1. आयु सीमा – Age Limit
7वें केंद्रीय वेतन आयोग के स्तर-2/ स्तर-3 (पूर्वस्नातक स्तरीय पदों) के लिए आयु सीमा, 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
- सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा में छूट का कोई प्रावधान नहीं है।
- अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट है।
- अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट है।
- भूतपूर्व सैनिकों के लिए (ex servicemen)– (General वर्ग के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष और सुरक्षा में प्रदान की गई सेवा तथा 3 वर्ष की छूट) (OBC वर्ग के लिए अधिकतम आयु 33 वर्ष और सुरक्षा में प्रदान की गई सेवा तथा 3 वर्ष की छूट) (SC/ST के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष और सुरक्षा में प्रदान की गई सेवा तथा 3 वर्ष की छूट दी गई है।)
- बैंचमार्क दिव्यांग व्यक्तियों (PWBD) के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट इस प्रकार है – (General 10 वर्ष) (OBC 13 वर्ष) (SC/ST 15 वर्ष।)
- वह उम्मीदवार जो 1.1.1980 से 31.12.1989 की अवधि के दौरान मूलतः जम्मू एवं कश्मीर राज्य का सामान्य निवासी रहा है, (General के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष) (OBC के लिए 38 वर्ष तथा SC/ST के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है।)
- वे उम्मीदवार जो रेलवे कर्मचारी के रूप में Group C तथा पूर्ववर्ती Group D में कार्यरत है, रेलवे में न्यूनतम 3 वर्ष की सेवा के साथ आकस्मिक श्रमिक तथा एवजी का कार्य कर रहे हैं (General के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष) (OBC के लिए 43 वर्ष तथा SC/ST जनजाति के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष रखी गई है।)
- रेलवे संस्थान के अर्ध प्रशासनिक कार्यालय जैसे, Railway Canteen, C0-operative Society और Institute में काम करने वाले उम्मीदवार (General के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष और प्रदान की गई सेवा अवधि तथा 5 वर्ष में जो कम हो) (OBC के लिए अधिकतम आयु 33 वर्ष और प्रदान की गई सेवा अवधि तथा 5 वर्ष में जो कम हो) (SC/ST जनजाति के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष और प्रदान की गई सेवा अवधि तथा 5 वर्ष में जो कम हो)
- विधवा, तलाकशुदा या पति से न्यायिक रूप से अलग रहने वाली महिला उमीदवार जिसने दोबारा विवाह ना किया हो – (General के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष) (OBC के लिए 38 वर्ष तथा SC/ST के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है।)
- 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के स्तर-4/ स्तर-5/स्तर-6 (स्नातक स्तरीय पदों) के लिए आयु सीमा, 18 से 33 वर्ष निर्धारित की गई है। तथा आरक्षित वर्ग के पदों के लिए अधिकतम 3 वर्ष की छूट का प्रावधान है।
2. चिकित्सकीय मापदंड – Medical Criteria
उम्मीदवार द्वारा चयनित (पदों) से सम्बंधित कार्यों को कर सकने की चिकित्सा योग्यता सुनिश्चित करने के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा इस परीक्षा का आयोजन दस्तावेज सत्यापन के बाद करवाया जाता है। रेलवे कर्मचारियों की चिकित्सा योग्यता के दृष्टि तीक्ष्णता (Visual acuity – Eyesight) मानक एक अत्यंत महत्वपूर्ण मापदंड है।
चिकित्सा मानक | दृष्टि तीक्ष्णता (Visual acuity) |
A-2 | दूर दृष्टि: 6/9,6/9 बिना चश्मे के नज़दीक दृष्टि: SN 0.6,0.6 बिना चश्मे के साथ रंग द्रश्यता, बायनोकुलर द्रश्यता, रात्रि द्रश्यता, मैसोपिक द्रश्यता इत्यादि परीक्षण में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। |
A-3 | दूर दृष्टि: 6/9,6/9 चश्मे के साथ अथवा बिना चश्मे के(लैंसों की पावर 2डी से अधिक न हो) नज़दीक दृष्टि: SN 0.6,0.6 चश्मे के साथ अथवा बिना चश्मे के साथ रंग द्रश्यता, बायनोकुलर द्रश्यता, रात्रि द्रश्यता, मैसोपिक द्रश्यता इत्यादि परीक्षण में उत्तीर्ण होनाअनिवार्य है। |
B-2 | दूर दृष्टि: 6/9,6/12 चश्मे के साथ अथवा बिना चश्मे के(लैंसों की पावर 4डी से अधिक न हो) नज़दीक दृष्टि: जब पढ़ना तथा नज़दीकी कार्य करना आवश्यक हो तो SN 0.6,0.6 चश्मे के साथ अथवा बिना चश्मे के साथ बायनोकुलर द्रश्यता परीक्षण में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। |
C-2 | दूर दृष्टि: 6/12 चश्मे के साथ अथवा बिना चश्मे के शून्य नज़दीक दृष्टि: जब पढ़ना तथा नज़दीकी कार्य करना आवश्यक हो तो SN ,0.6 चश्मे के साथ अथवा बिना चश्मे के साथ |
भारतीय रेलवे में समूह (ग्रूप) के अनुसार नौकरियां – IR Groups
भारतीय रेलवे में नौकरियां आवंटित करने के लिए निम्न चार ग्रूप A, B, C, D को निर्धारित किया गया है। और इन ग्रूप के आधार पर ही पदों का आवंटन किया जाता है। उम्मीदवार अपनी शैक्षणिक योग्यता के हिसाब से इन ग्रुप्स में अपना करियर बना सकता है।
1. Group A
- भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा (IRPS) भारत सरकार का एक समूह केंद्रीय संगठन है, जिसके अंतर्गत ग्रूप A सबसे पहले आता है, ग्रूप A के पदों के लिए UPSC द्वारा सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन होता है।
- पदों की उपलब्धता, वरीयता व मेरिट के अनुसार भारतीय रेल बोर्ड; चयनित उम्मीदवारों को महाप्रबंधक, उप-महाप्रबंधक, मंडल रेल प्रबंधक इत्यादि जनरल मैनेजमेंट एक्स-कैडर के पदों पर नियुक्त करता है।
- A ग्रूप के पदों के लिए इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा व संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा का भी आयोजन UPSC द्वारा ही किया जाता है।
- आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग, MSc, MBBS या किसी अन्य प्रासंगिक स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है।
2. Group B
- भारतीय रेलवे में ग्रूप B के लिए कोई भी स्पेशल परीक्षा का आयोजन नहीं होता है।
- उपलब्धता के आधार पर UPSC के द्वारा ही ग्रूप A की छटनी से B ग्रूप के उम्मीदवारों का चयन किया जाता है।
- B ग्रूप में वह उम्मीदवार आते हैं जो ग्रूप C (भारतीय रेल भर्ती बोर्ड) के द्वारा आयोजित परीक्षा में अधिक अंक प्राप्त किये होते हैं।
- ग्रूप B में ग्रूप C से पदोन्नति (Promotion) प्राप्त किये हुए उम्मीदवारों का चयन होता है।
3. Group C and D
- ग्रूप C व ग्रूप D के पद नॉन गजेटेड सब एडिटर पदों के अंतर्गत आते है।
- ग्रूप C व ग्रूप D की भर्ती परीक्षा रेलवे भर्ती बोर्ड के द्वारा पदों के अनुसार पूरे वर्ष जारी रहती है।
- ग्रूप C व ग्रूप D की परीक्षा में Mathematics, General intelligence, Reasoning, General Science, Current affairs, Economics, Politics इत्यादि विषयों से सम्बन्धित प्रश्न पूछे जाते है।
- ग्रूप C व ग्रूप D में निम्न पद सम्मिलित है।
- सहायक स्टेशन मास्टर
- गार्ड
- टिकिट कलेक्टर
- यातायात सहायक
- स्टेनोग्राफ़र
- कैटरिंग मैनेजर
- फिटर, वेल्डर, हेल्पर, खलासी, ट्रोलीमेन, ट्रेकमेन, गेटमेन इत्यादि।
महत्वपूर्ण पद व वेतन – Posts
पद का नाम | प्रारंभिक वेतन (Salary) |
कनिष्ठ लिपिक सह टंकक (Junior clerk cum typist) | ₹19900 |
लेखा लिपिक सह टंकक (Accounting clerk) | ₹19900 |
कनिष्ठ समयपाल (Junior timemaster) | ₹19900 |
ट्रेन लिपिक (Train clerk) | ₹19900 |
वाणिज्य सह टिकिट लिपिक (Commerce cum ticket clerk) | ₹21700 |
यातायात सहायक (Traffic assistant) | ₹25500 |
गुड्स गार्ड (Goods Guard) | ₹29200 |
वरिष्ठ वाणिज्य सह टिकिट लिपिक (Senior and Cooperative Ticket Clerk) | ₹29200 |
वरिष्ठ लिपिक सह टंकक (Senior clerk co typist) | ₹29200 |
वरिष्ठ समयपाल (Senior timemaster) | ₹29200 |
वरिष्ठ प्रशिक्षु (Senior trainee) | ₹35400 |
स्टेशन मास्टर (Station master) | ₹35400 |
संदर्भ और उद्धरण (References & Citations)
- http://www.rrbahmedabad.gov.in/images/CEN_01_2019_NTPC_Hindi.pdf
- http://www.rrbmumbai.gov.in/selection_procedure.php
- http://www.indianrailways.gov.in/railwayboard/uploads/directorate/mgt_ser/downloads/Service_Profile_IRPS.PDF
- http://www.indianrailways.gov.in/railwayboard/uploads/directorate/establishment/E(GP)/RBE_216_2019_E(GP).pdf
- https://www.weforum.org/agenda/2015/06/worlds-10-biggest-employers/